रायपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में 23 मार्च चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव पर अवकाश घोषित किया गया है। राज्य के सभी नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा,लेकिन परीक्षाएं यथावत होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि समस्त शालाओं में 23 मार्च को पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं यथावत् रहेगी। शेष के लिए 23 मार्च चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव का अवकाश रहेगा।
उल्लेखनीय है कि अवकाश के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे। नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्याल खुले रहेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।

