बोड़ला में किसानों ने गन्ना भेंटकर जताया आभार, मूल्य वृद्धि से आय बढ़ने की उम्मीद
कवर्धा, 13 अक्टूबर। गन्ने का मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी है। किसानों और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बोड़ला सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का गन्ना भेंटकर स्वागत किया और निर्णय के लिए आभार जताया।
किसानों ने कहा कि गन्ने का बेहतर मूल्य मिलने से खेती की लागत निकालने में मदद मिलेगी और उनकी आय बढ़ने की उम्मीद है। इससे गन्ने की खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस दौरान भारतीय किसान संघ कवर्धा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष पंकज वर्मा सहित विनोद वर्मा, महेश वर्मा, टीकाराम साहू, तुलश धुर्वे, प्रदुम्न वर्मा और रामफल वर्मा मौजूद रहे। किसानों ने गन्ना उत्पादकों के हित में लिए गए निर्णय पर प्रसन्नता जताई।

