मगरलोड। गौण खनिज प्रभारी ज्योति सिंह ने आधी रात रेत घाट पर अवैध रेत उत्खनन करते एक चैन माउंटेन और परिवहन में प्रयुक्त 11 हाइवा को विधिवत कार्रवाई कर जब्त किया।
नायब तहसीलदार ज्योति सिंह को जब से गौण खनिज प्रभारी बनाया है तब से ही लगातार अवैध खनन पर कार्रवाई कर रही है। बीती रात्रि 1 बजे मगरलोड ब्लॉक स्थित लडेर रेत खदान में रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से रेत खनन किया जा रहा था,जिसकी सूचना मिलते ही रात्रि 1 बजे खदान पहुंच कर एक चैन माउंट और रेत परिवहन में प्रयुक्त 11 हाइवा क्रमांक क्रमशः
CG-08AH8142,
CG-08 AT-9987,
CG-08AY9313,
CG-08AW8767,
CG-07BC8659,
CG-07CB0211,
CG-08AH6613,
CG-10AT2892,
CG-07 CA6038,
CG-08 AC1295,
CG-08AT 9987,
CG08L3263
को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
