साल्हेवारा में श्रद्धापूर्वक मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

साल्हेवारा। ग्राम पंचायत साल्हेवारा के बस स्टैंड परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
जिला पंचायत प्रतिनिधि निजाम सिंह मंडावी ने अटल जी के जीवन, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” का संदेश विज्ञान और राष्ट्र विकास के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।
दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सरपंच दशरथ पटेल, नरेश अग्रवाल, जितेंद्र मनिकपुरी, कान्हा अग्रवाल, राजेंद्र साहू, पिंटू चौहान, राजकुमार सेन सहित पहल ग्रुप के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।