झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि झीरम शहीद स्मारक को जल्द ही स्मरणीय स्वरूप देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि झीरम की घटना छत्तीसगढ़ के लिए भयंकर त्रासदी थी। शहीदों का सपना लोकतंत्र, शांति, विकास और विश्वास से भरे बस्तर का था। उन्होंने कहा कि आज बस्तर हिंसा के साये से निकलकर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से 3 हजार से अधिक लोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास चुना है। इस दौरान विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।