विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

राजनांदगांव, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य परेड मैदान, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश पढ़ा।
मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। समारोह में 15 प्लाटून ने मार्च पास्ट किया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और व्यायाम प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
समारोह में कलेक्टर जितेन्द्र यादव, एसपी अंकिता शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।