विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया होली और गणगौर महोत्सव

 

रायपुर। राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के महिला प्रकोष्ठ जिला रायपुर के तत्वधान में होली मिलन एवं गणगौर पूजन महोत्सव का आयोजन बड़ी दगूम से किया गया। रायपुर जिला अध्यक्ष पिंकी बाजारी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रभारी सोनाली शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ममता पुजारी एवं संरक्षक सीमा शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विप्र महिलाओं ने गणेश वंदना, गुडला, सिंजारा, गणगौर इसर -गौरा झांकी, राधा-कृष्ण झांकी,महारास एवं होली फागगीत का आयोजन किया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि सभी महिलाओं ने फूलों से होली खेली। बड़े हर्षोल्लास के साथ गणगौर महोत्सव में अपने पारंपरिक परिधान में दिखी।
विप्र सखियों ने यह संदेश दिया गया कि हम कितनी भी पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़े लेकिन हमें अपने पारंपरिक परिधान हमारी प्राचीन संस्कृति को विस्मृत नहीं करना चाहिए और इसका संरक्षण करते हुए देश समाज की मंगल कामना करनी चाहिए । साथ ही गणगौर पर्व मानने की विस्तार से जानकारी रायपुर जिला अध्यक्ष ने दी।
कार्यक्रम में प्रदेश टीम के सदस्य भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिला रायपुर की अध्यक्षा पिंकी बाजारी ने किया।