रायपुर। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले मिलने से सरगुजा के सकलो गांव की सालू सिंह के चेहरे पर खुशी है। हर माह मिलने वाली 1,000 रुपए की राशि से वे इस बार अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी।
सालू ने बताया कि योजना की राशि सीधे खाते में मिलने से उन्हें अपनी जरूरतों के अनुसार खर्च करने की सुविधा मिलती है। नियमित आर्थिक सहायता परिवार के लिए अतिरिक्त संबल बनी है और त्योहार की तैयारियां भी आसान हुई हैं।
उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। सालू ने कहा कि रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के साथ मुख्यमंत्री को भी राखी भेजने की इच्छा है।

