रायपुर। निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समारोह का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे, जबकि श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष अतिथि रहेंगे।
समारोह में वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले 200 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री 18 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1 लाख 45 हजार 841 श्रमिकों को 39.67 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के जरिए उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

