डोंगरगांव। राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनांदगांव की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में डोंगरगांव राजपूत महासभा के विधिक सलाहकार अधिवक्ता महेंद्र सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया।
ठाकुर ने जिला अधिवक्ता संघ राजनांदगांव के 2026 चुनाव में सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत हासिल कर सह-सचिव पद पर जीत दर्ज की थी। उनकी इस उपलब्धि के लिए महासभा ने उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, समाज के जिला अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह सहित समाज के वरिष्ठजन व सदस्य मौजूद रहे।
समाज पदाधिकारियों ने ठाकुर की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मान के लिए ठाकुर ने समाजजनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजहित और विधिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

