डोंगरगांव। स्थानीय प्रेस क्लब भवन में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन के बाद ध्वजारोहण किया।
इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में पत्रकार बालकृष्ण सिन्हा, गोविन्द्र गुप्ता, घनश्याम साव, दिवाकर सोनी, टिंकू देवांगन, महेन्द्र लेंझारे, देवेन्द्र गुप्ता, टुम्मन साहू सहित डिजिटल लाइब्रेरी के विद्यार्थी और बच्चे मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया।

