रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माँ बम्लेश्वरी उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर ऊर्जा दें, जिससे वे समाज और प्रदेश की सेवा में निरंतर सक्रिय रह सकें। उन्होंने कहा कि अभिषेक सिंह का समर्पण और जनसेवा भाव सभी के लिए प्रेरणादायक है।
