मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा को बधाई दी

रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभागीय समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से आयोग को नई गति मिलेगी और प्रदेश की विकास योजनाएँ प्रभावी रूप से लागू होंगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक लता उसेंडी और अमर अग्रवाल, महापौर धमतरी रामू रोहरा, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।