रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम ने गुरुवार को विधानसभा सचिवालय में नामांकन दाखिल किया। Indian National Congress ने उन्हें अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बस्तर क्षेत्र से आने वाली नेताम का राज्यसभा जाना आदिवासी और महिला नेतृत्व को मजबूत करेगा तथा वे दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी। नामांकन के बाद विधानसभा परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
