ग्वालगुंडी में बिजली समस्या दूर, एमडी भिम सिंह कंवर ने किया उद्घाटन

साल्हेवारा। पीएम जनमन योजना के तहत ग्राम पंचायत कोपरो के आश्रित ग्राम सिंगबोरा, ग्वालगुंडी व आमाटोला में विद्युतिकरण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्वालगुंडी में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत वितरण कंपनी के एमडी भिम सिंह कंवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम छोर तक बिजली पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि निजाम सिंह मंडावी, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुंजन यादव, सेवा सहकारी समिति रामपुर अध्यक्ष पारस ठाकरे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पवार सिंह, सरपंच बुधलाल सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली मिलने से पढ़ाई, कृषि और दैनिक कार्यों में सुविधा बढ़ेगी। अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।