निगम ने एक दिन में वसूले 1.03 करोड़ रुपए कर

रायपुर, 19 जून। नगर निगम के राजस्व विभाग ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर 525 संपत्तियों से 1 करोड़ 3 लाख 12 हजार 440 रुपए की कर वसूली की। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर विभिन्न जोनों में यह कार्रवाई की गई। सबसे अधिक वसूली जोन-9 से 17.48 लाख रुपए की हुई। निगम ने नागरिकों से 30 जून 2026 तक चालू वित्त वर्ष का संपत्तिकर जमा करने की अपील की है। निर्धारित अवधि में पूरा कर भुगतान करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।