छत्तीसगढ़ को भारतनेट परियोजना के तहत 3,942 करोड़ की मंजूरी

रायपुर: संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ के 11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी आधारित डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। परियोजना से ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया।