3 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू से ही चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को नहीं है इससे कोई मतलब
डोगरगांव : डोंगरगांव फोरलेन निर्माण शुरू से विवादों में रहा है अमन पथ प्रमुखता से इस खबर को उठती रही है गुणवत्ताहीन निर्माण हो या दुर्घटना की बात हो आम जनता के लिए सर दर्द बन गया है यह सड़क चौड़ीकरण स्थानीय विधायक दलेश्वर साहू का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है वही फोर लेन बना रहे ठेकेदार की कार्य के प्रति लापरवाही और गुणवत्ताहीन आम जनता त्रस्त हैं कई बार इस संबंध में अधिकारी को शिकायत जा चुकी है किंतु अभी तक ठेकेदार ऊपर शिकंजा नहीं कर पाई है भ्रष्टाचार में डुबे ठेकेदार एवं लापरवाह इंजीनियर की करतूत लगातार सामने आ रही है नियमों को तक में रखकर रोड चौड़ीकरण का निर्माण हो रहा है नवरात्र पर्व के पहले दिन से ही झमाझम बारिश हो रही है दूसरे दिन भी रति 10:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक बारिश हुई है इस बारिश में पानी ने सड़क चौड़ीकरण योजना से बंन रहे सड़क के दोनों और करिया टोला मार्ग मैं रोड जय सेवा पेट्रोल पंप से लेकर आरके ठाकुर शिक्षक के घर तक दोनों और सड़क में लबालब घुटने तक पानी भरा हुआ है जिससे आने जाने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर सड़क ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों और पानी निकासी के लिए नाली तथा को भी व्यवस्था नहीं कर पाई है जिससे दोनों ओर पानी का भराव हो गया है 11 अप्रैल को दोपहर को जेसीबी के माध्यम से ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे बेस को तुड़वाकर पानी को बाहर निकल गया लेकिन पूरी तरह से पानी निकासी नहीं हो पा रहा है जिस रोड किनारे बसे नगर वासियों को आने-जाने में असविधा और परेशानी हो रही है मोहल्ले वालों का कहना है कि सड़क ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन और जमकर मनमानी करने का आरोप लगाया है सड़क ठेकेदार द्वारा चूड़ी कारण के कार्य को धीमी गति से कर रहे है
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवा नेता आये सामने
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवा जिला अध्यक्ष टिंकू देवांगन ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा की सड़क चौड़ीकरण शुरू से ही गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहा है जिसमें शहर वासी एवं आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बहुत जल्द ही शहर वासी एवं आम जनता के सहयोग से उग्र आंदोलन कर चक्का जाम करेंगे
10 अप्रैल से डामरीकरण शुरू होना था
सड़क चौड़ीकरण का डामरीकरण 10 अप्रैल से शुरू होना तय हुआ था लेकिन सड़क ठेकेदार द्वारा आए दिन कोई ना कोई परेशानी सामना खड़े कर टाल मटोल किया जा रहा है जबकि गांधी पेट्रोल पंप से एक साइट डामरीकरण शुरू करने का पहले से ही आदेश हो गया है परंतु ठेकेदार द्वारा आए दिन कोई ना कोई बहाना लेकर कार्य को पेंडिग में रख दिया है।
सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्लूडी के एसडीओ हर्षद साहू का कहना है कि
नवरात्रि पर्व में 10 अप्रैल को डामरीकरण शुरू करना तय हुआ था लेकिन लगातार बारिश के चलते तथा गिट्टी और कुछ सामग्री पूरी तरह से उपलब्ध नहीं होने के कारण लेट हो रहा है एक साइड का डामरीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
