धमतरी में HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू, 14 साल की बेटियों को लगेगा मुफ्त टीका

धमतरी। जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू हो गया है। अभियान के तहत 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क HPV टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा चिन्हित स्कूलों में होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर लगाया गया टीका इससे प्रभावी सुरक्षा देता है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की है।