राजनांदगांव। नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने सोमवार को राजनांदगांव रेंज के आईजी का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, महिला-बाल सुरक्षा और साइबर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वास पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेसिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब, सट्टा और जुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसिंग को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने पर जोर दिया।

