डोंगरगांव। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोंगरगांव पुलिस ने भाजपा पार्षद के देवर सहित दो आरोपियों को 100 पौवा देशी सुपर-36 प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 हजार रुपए की शराब और 3 लाख रुपए कीमत की बलेनो कार जब्त कर कुल 3.08 लाख रुपए का माल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में लीलाशंकर यादव और अंकेश पटेल शामिल हैं। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिगाला पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर की।

