कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने स्थानीय लोगों की मांग पर वर्षों से संचालित सड़क किनारे मुर्गे की दुकानों को बंद करा दिया गया है। नगर के मुख्य मार्ग के किनारे भारत माता चौक के पास वर्षों से करीब 25 मुर्गे की दुकाने संचालित हो रही थी,जिस को हटाने की मांग कई सालों से की जा रही थी,लेकीन निजी स्थल होने व नगर पंचायत के सुस्त रवय्ये के चलते नहीं हटाया जा रहा था,सरकार बदलते ही बीजेपी बुलडोजर अभियान में मुर्गा दुकाने बंद करा दी गई है,जिससे लोगो में उम्मीद जागी है की जिस तरह मुर्गा दुकाने हटाई गई है ।
क्या उसी तरह बड़े भूमाफियाओ के अवैध कब्जे व भारत माता चौक के पास निर्मित अवैध निर्मित बड़े लोगो की दुकानों पर बुलडोजर चलेगा…।

नगरवासियों के द्वारा मांग की गई थी विधायक से
नगरवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर के वाशियो द्वारा मांग की गई थी कि उक्त स्थल से मुर्गा दुकाने हटाई जाए, जिस पर तत्काल निर्णय लेते हुए विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया और दुकाने बंद कराई गई।
क्या कहा मुर्गा दुकान संचालक ने
नगर में करीब 25 मुर्गे की दुकानों को अचानक से बंद कराया गया, जिसके चलते 50 लोग सीधे 100 से अधिक लोग जो इस रोजगार से जुड़े है।हमारी रोजी रोटी का साधन नहीं रहा। हमारी दुकानें निजी भूमि पर किराए से संचालित हो रही थी,बल्कि बड़े करोडपति सेठ सरकारी भूमि पर कब्जा जमाये हुए है,उन पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है, सरकार का बुलडोजर गरीबों पर ही चलता है।
क्या कहा जिम्मेदार सीएमओ नगर पंचायत पांडातराई ने
नगर में संचालित सभी मुर्गा दुकानों को बंद कराया गया है, जगह चयन की प्रक्रिया की जा रही है जल्द सब को विस्थापित करेंगे, साथ ही अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाही सतत की जाएगी ।
ए. के.शर्मा सीएमओ नगर पंचायत पांडातराई

