रायपुर। मध्य रेलवे के सोलापुर रेल मंडल के अंतर्गत बेलापुर, चितली- पुनतांबा जंक्शन सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा । यह कार्य 25 से 29 मार्च तक किया जाएगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ियां प्रभावित होंगी।
रद्द होने वाली गाड़ियों में 26 एवं 27 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलने वाली 11039 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 एवं 29 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 27 मार्च को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग पुणे-लोनावला-पनवेल जंक्शन-कल्याण-मनमाड होकर चलेगी। 25 एवं 26 मार्च को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़ होकर चलेगी। 26 मार्च को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़ होकर चलेगी।
26 मार्च को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस पुणे से 4 घंटे 41 मिनिट देरी से रवाना होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त कर सहयोग की आशा की है।
