कांकेर। पखांजूर में बीजेपी नेता असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बीजेपी नेता असीम राय की कांग्रेसी नेताओं ने सुपारी देकर हत्या करवाई थी। कांग्रेस नेता समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।।इस खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांकेर का दौरा किया और असीम राय के परिजनों से मुलाकात की।
विदित हो कि जिले के पंखाजूर में 7 जनवरी को बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांकेर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि कांग्रेस नेता ने सुपारी देकर बीजेपी नेता असीम राय की हत्या करवाई थी। इस राजीनितक षडयत्र में नगर पंचायत अध्यक्षक बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,लेकिन मुख्य शूटर विकास तालकुदार अब भी फरार है।
सिर पर लगी थी गोली
पुलिस के अनुसार यह हत्या 7 जनवरी को पंखाजूर के पुराना बाजार इलाके में रात 8 बजे के करीब की गई थी। घटना के वक्त असीम राय बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। राय जब अचानक वाहन से गिरे तो आसपास के लोगों की मदद से उन्हे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषिकर कर दिया था। प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने राय के सिर पर गोली लगने की पुष्टि कि तब जाकर हत्या का पता चला था। कांकेर पुलिस ने पंखाजूर में हुए बीजेपी नेता के हत्याकांड का खुलासा किया है।
कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया हाई प्रोफाइल मर्डर केस होने के कारण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। पंखाजूर शहर के सीसीटीव्ही कैमरों को खंगला गया। इस दौरान पता चला कि बाइक से दो आरोपियों ने असीम राय का पीछा किया था। बाइक चलाते हुए पीछे बैठे आरोपी ने मृतक को पिस्टल से शूट किया गया। जिस अक्सर पीव्ही 125 निवासी नीलरतन मंडल के साथ घुमते देखा गया। नीलरतन मंडल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरे षडय़त्र का खुलासा किया।
अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए किया गया हत्या की योजना
पुलिस को पूछताछ में नीलरतन मंडल ने बताया कि पखांजूर निवासी मंडल मेडिकल के प्रोपराईटर सोमेन्द्र मंडल,पीव्ही 28 निवासी सर्वजीत उर्फ सुरजीत एवं पीव्ही 36 निवासी रीपन तीनों ने उससे मुलाकत की। उन्होंने पंखाजूर के कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली ,विकास पाल और पीव्ही 28 निवासी जितेन्द्र बैरागी तीनों मिलकर भाजपा नेता तालुकदार और जयंत विश्वास की मुलाकात सोमेन्द्र से करवाई। इसके बाद असीम राय की हत्या के लिए नीलरतन मंडल, विकास ताकुलदार एवं जयंत विश्वस ने 7 लाख रुपए में सुपारी लिया। सोमेन्द्र मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर असीम राय की हत्या के षंडयंत्र में शामिल होना कबूल किया। उसने बताया कि 3 दिसंबर 2024 को सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के विरूद्व अविशस प्रस्ताव लाया गया था। उनकी कुर्सी खतरे में थी। इसी प्रकार पार्षद विकास पाला को इस बात का डर था कि उसका पंखाजूर इन होटल का अवैध निर्माण भी तोड़ा जाएगा। दोनों ही इस बात के लिये असीम राय को ही जिम्मेदार मानते थे। पीव्ही निवासी जितेन्द्र बैरागी की भी असीमराय के साथ पुरानी रंजिश थी,जिसके कारण बप्पा गांगुली ,विकास पाल,और जितेन्द्र बैरागी ने मिलकर सोमेन्द्र मंडल को असीम राय की हत्या करवाने की जिम्मेदारी दी थी। हत्या के लिए पैसा की व्यवस्था बप्पा गांगुली एवं विकास पाल ने किया।

