पत्नी के आधार और वोटर आईडी में नाम बदलवाने में सतीश मरकाम को मिली सुविधा
रायपुर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल से सरकारी सेवाओं का लाभ लेना आसान हो रहा है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम को इस पोर्टल के जरिए कम समय में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र मिला। इससे उन्हें पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में नाम परिवर्तन कराने की प्रक्रिया में सहूलियत मिली।
सतीश मरकाम, पिता रय सिंह मरकाम, को पत्नी के पहचान दस्तावेजों में नाम बदलवाने के लिए विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया और सरल प्रक्रिया से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
पोर्टल पर आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन और राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं। ऑनलाइन व्यवस्था से नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं।

