रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, शिक्षाविद व समाज सुधारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग व जोन-2 के सहयोग से शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई।
इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
