जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर

14 मार्च 2026 को होगी नेशनल लोक अदालत
छुईखदान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में तालुक विधिक सेवा समिति छुईखदान द्वारा ग्राम विचारपुर व जोम में नेशनल लोक अदालत संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
पीएलवी श्री सनील कुमार ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता व नेशनल लोक अदालत की सरल प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से त्वरित निराकरण किया जा सकेगा।
शिविर में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति एवं साइबर अपराध पर भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव हेतु हेल्पलाइन 1930 तथा निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गई।