सूर्यकांत ने किया ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन

न्यायिक अकादमी की गौरवशाली यात्रा पर मुख्य न्यायाधीश का प्रेरक संबोधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित गरिमामय समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की ई-स्मारिका “Nurturing the Future of the Judiciary” का डिजिटल विमोचन किया।
समारोह में पी. एस. नरसिम्हा, प्रशांत कुमार मिश्रा तथा रमेश सिन्हा की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि न्यायालय लोकतंत्र के आधुनिक किले हैं, जिन्हें समाज से जुड़कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने दूरस्थ अंचलों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के स्वागत भाषण तथा समापन न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।