विष्णुदेव साय ने किया सीजेआई सूर्यकांत का आत्मीय स्वागत

बस्तर दशहरा पुस्तक व बेल मेटल प्रतिमा भेंट
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने राजकीय गमछा, बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम व माता शबरी की प्रतिकृति भेंट की।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पी. एस. नरसिम्हा, प्रशांत कुमार मिश्रा एवं रमेश सिन्हा का भी अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।