ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने पर तहसीलदार को किया गया सस्पेंड, आदेश जारी
रायपुर। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर तहसील में पदस्थ तहसीलदार संध्या नामदेव को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अवर सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मामला साइड नहीं देने पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई का है।

