राजनांदगांव, 13 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को शौर्य परेड मैदान, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में हुआ। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को बैठक, पार्किंग, साफ-सफाई व साज-सज्जा की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
रिहर्सल में जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कंवर ने किया। परेड में पुलिस, आईटीबीपी, पीटीएस, एनसीसी, नगर सेना व स्काउट-गाइड समेत 15 प्लाटून शामिल हुए।
स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सीएसपी वैशाली जैन सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

