राजनांदगांव में EOW-ED की कार्रवाई से हड़कंप, कारोबारी ठिकानों पर जांच

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय में EOW और ED की कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हलचल मच गई। सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नाहटा के घर-कार्यालय में EOW की टीम जांच कर रही है। वहीं कामठी लाइन स्थित कारोबारी मनीष भंसाली के ठिकाने पर ED की टीम दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है।
टीमें कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। हालांकि, कार्रवाई किस प्रकरण या शिकायत से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि इन ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की थी। उस दौरान भी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई थी।
फिलहाल दोनों एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच के दायरे का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।