रायपुर पुलिस (ग्रामीण) का ‘ऑपरेशन निश्चय’ वार: 4 लाख का गांजा-नशीली गोलियां जब्त, युवक गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिल्दा नेवरा क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर हर्ष सोनी (20) को पकड़ा। उसके कब्जे से 2 किलो 250 ग्राम गांजा, 480 प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट, एक आईफोन और मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4,04,500 रुपये बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 22(सी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।