नगर पालिक निगम रायपुर का एक्शन प्लान: पीएम आवास परिसरों में पहुंचेंगे अफसर, पानी-सफाई पर सख्ती

रायपुर। महापौर मीनल चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना परिसरों में मौलिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने अधिकारियों को सीधे निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
अफसर परिसरों में पहुंचकर रहवासियों से पानी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं की जानकारी लेंगे और संबंधित जोन अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश देंगे।
महापौर ने साफ कहा है कि गर्मी में पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कमी मिलने पर जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।