नई दिल्ली रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुए हैं। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों और रणनीतियों से छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या पर निर्णायक नियंत्रण मिला है तथा आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। साय ने कहा कि पीएम जनमन, पेसा कानून, जनजातीय गौरव दिवस और बस्तर के विकास से जुड़े प्रयासों ने आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

