रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 28 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) की नियुक्ति की गई है। रायपुर में एम.जी. सतीश कुमार, महासमुंद में बी.एल. देवांगन और बिलासपुर में रमेश्वर जायसवाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न जिलों, संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

