रायपुर। डीडी नगर क्षेत्र में 10.26 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के इंटरस्टेट ऑपरेशन के बाद मास्टरमाइंड गौरव तिवारी और उसके साथी आशीष पांडेय उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने डेढ़ माह तक रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की 7 लाख रुपये नकद राशि और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त की है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

