रायपुर। मौदहापारा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाश फिरोज खान (52) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शहीद स्मारक भवन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 पौवा अंग्रेजी शराब, 500 रुपये नकद और एक होंडा एक्टिवा जब्त की। जब्त मशरूका की कुल कीमत 24,820 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

