रायपुर। गंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी पवन बाग (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये है, जब्त की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातें कबूल कर लीं। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की है।

