रायपुर, 23 मई। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को अपराध जांच मजबूत करने के लिए दो अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन मिली हैं। सी-4 सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सुशील चंद्र द्विवेदी और डॉ. संजीव शुक्ला ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन मोबाइल वैन के जरिए घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और प्रारंभिक जांच की सुविधा मिलेगी। वैन में आधुनिक फोरेंसिक किट और परीक्षण उपकरण लगाए गए हैं, जिनसे अपराध जांच अधिक तेज और प्रभावी होगी। कार्यक्रम में पुलिस व एफएसएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

