रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में “डायल-112 फेस-02 नेक्स्ट जेनरेशन” परियोजना के तहत ईआरवी वाहनों के पुलिस कर्मचारियों और चालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 54 ईआरवी वाहनों के 125 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी प्रबंधन, कानून-व्यवस्था ड्यूटी, सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले ने रिस्पांस टाइम के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और नागरिक सुरक्षा सेवाओं को और मजबूत करना रहा।

