छुईखदान—जिला केसीजी पुलिस ने 30 घंटे के सतत अभियान के बाद मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और कई जिलों में ठगी की वारदातों में संलिप्त पाया गया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी की शिकायत पर छुईखदान थाने में प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। पूछताछ में ठगी की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उप जेल सलोनी भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
