नशीली टेबलेट के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव—थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अल्प्राजोलम की 450 टेबलेट, 840 रुपये नगद सहित कुल 2,190 रुपये का सामान जब्त किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर महाकाल टी स्टॉल बायपास रोड के पास दबिश दी गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।