राजनांदगांव—थाना डोंगरगांव पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोलेरो पिकअप से 9 नग कृषि उपयोगी गौवंश बरामद किए, जिनमें 8 जीवित व 1 मृत अवस्था में था।
पुलिस के अनुसार गौवंश को बिना चारा-पानी के महाराष्ट्र होते हुए कत्लखाने ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर सभी को जेल भेजा जा रहा है।
