राजनांदगांव—थाना सोमनी पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ग्राम टेडेसरा में घेराबंदी कर एक इलेक्ट्रिक ऑटो से 14.662 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 7.33 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही ऑटो, मोबाइल व नगदी सहित कुल 9.47 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
पुलिस ने रायपुर निवासी तीन आरोपियों दुर्गेश रायकर, जुल्फिकार उर्फ राजा व दीपक साहू को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

