राजनांदगांव। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से राहत देने के लिए मेडिकल कॉलेज से आर.के. नगर चौक तक दोनों ओर 7 किमी सर्विस लेन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडेय के प्रयासों से मिली है।
लगभग 26 करोड़ की लागत से बनने वाली यह लेन छोटे वाहनों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आभार जताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि यह विकास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की देन है।
सर्विस रोड निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जारी है और जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
