खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: सरगुजा में कुश्ती मुकाबलों का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत सरगुजा के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत हुई। देश के 30 राज्यों से 144 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष 74 किग्रा में मुनैर हुसैन और विक्रम पवार, 125 किग्रा में विनोदकुमार व विनोद सलकार फाइनल में पहुंचे। वहीं ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के कई मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।