रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी चंदन ठाकुर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और ड्रग तस्करों व नशा करने वालों को सप्लाई करता था।
पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों से ब्राउन शुगर, नगदी व मोबाइल जब्त किए थे। मामले में अपराध क्रमांक 286/2025 धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
