रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
इचकेला की खिलाड़ी अंडर-17 व अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। सरगुजा संभाग ने 2025 में अंडर-17 में स्वर्ण और अंडर-19 में रजत पदक जीता, जिसमें इचकेला की खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
