महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में 1008 एकासना, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक आयोजन

रायपुर। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के तहत रविवार को श्री जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी तीर्थ में पहली बार 1008 एकासना का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने एक समय भोजन का नियम अपनाया।
महोत्सव समिति ने विष्णु देव साय को 31 मार्च के मुख्य कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।
दादाबाड़ी में मेहंदी संध्या और नृत्य नाटिका का मंचन हुआ, वहीं जैन समाज के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इधर देवेंद्र नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जहां भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों का वाचन किया गया।